फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister laid the foundation stone of the bridge

धर्मार्थ कार्य मंत्री ने किया पुल का शिलान्यास

Sat, 25 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 25 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Minister laid the foundation stone of the bridge

करंडा क्षेत्र के मानिकपुर कोटे में 4.76 करोड़ की लागत से गांगी नदी पर

विज्ञापन
बनने वाले पुल का शिलान्यास करते हुए प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने कहा कि उन्होंने सदर विधानसभा को प्रदेश का माडल विधानसभा बनाने का सपना देखा है। अगर उन्हें इसी तरह का सहयोग मिलता रहा तो वह इस सपने को साकार कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से अब लोगों को ज्यादा दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।


श्री मिश्र ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को कराने के लिए वह कृत संकल्पित हैं। प्रदेश सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम किया है। सरकार के कल्याणकारी कार्यों से हर वर्ग की जनता को राहत मिल रही है। इस अवसर पर समाजसेवी ब्रजभूषण दुबे, सदर विस अध्यक्ष राजेंद्र यादव, अखिलेश सिंह, गुलाब राय, सुभाष यादव, रविकांत राजभर, राजेश यादव, सुहेल खान, लियाकत अली, कमलेश यादव, सुनील सिंह, संतोष यादव, दिनेश यादव, राकेश यादव, नितिल यादव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed