फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Middlemen active at paddy purchasing center, one caught, sent to police station

Ghazipur News: धान क्रय केंद्र पर बिचौलिये सक्रिय, एक पकड़ा गया,भेजा गया थाने

Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Middlemen active at paddy purchasing center, one caught, sent to police station
जीपुर। धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिये सक्रिय हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रेवतीपुर में साधन सहकारी समिति लि. ताड़ीघाट (अ एवं ब) के निरीक्षण किया तो यह पकड़ में आया। एक बिचौलिया केंद्र पर मिला। जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को बुलाकर उसे थाने भेजवाया। निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर किसानों के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं दिखे। अन्यथा केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों, किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, क्रय उपकरणों आदि के बारे में जानकारी ली। केंद्र पर नमी मापक यंत्र खराब मिला। केंद्र प्रभारी की ओर से अभिलेखों का रख-रखाव सही नहीं था। तथा प्रभारी द्वारा केंद्र पर अवशेष क्रय किए गए धान के बोरों की संख्या सही नहीं पाई गई। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष धान की डिलीवरी जीपीएस लगे ट्रक से संबंधित मिल को की जाए। जिससे धान खराब न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान होना चाहिए। लेखपाल को निर्देश दिया कि वह सीमांत किसानों को प्रत्येक गांव में जाकर जागरूक करते हुए क्रय केंद्र पर ही अपना धान बिक्री करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने केंद्र प्रभारी से कहा कि किसानों को बैठने के लिए, पेयजल एवं अन्य व्यवस्था केंद्र पर करें जिससे किसानों को कोई परेशानी न होने पाए। किसी भी धान क्रय केन्द्र पर बिचौलियों के माध्यम से खरीद किए जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी सुधाकर राय, किसान सुभाष राय के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed