{"_id":"6a0223efbd86e722010c46a4","slug":"memu-train-will-prove-to-be-a-lifeline-ashwini-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152258-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ लाइन साबित होगी मेमू ट्रेन : अश्विनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइफ लाइन साबित होगी मेमू ट्रेन : अश्विनी
विज्ञापन
फूल और मालाओंं से सजा दोहरीघाट-औड़िहार मेमू। संवाद
दोहरीघाट/गाजीपुर। दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ सोमवार शाम चार बजे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान दोहरीघाट स्टेशन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय ने सभा को संबोधित किया। दिल्ली से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मेमू ट्रेन मऊ के साथ ही गोरखपुर के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। इससे व्यापारियों को व्यापार में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
वहीं दोहरीघाट स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन केवल ट्रेन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास का पहिया है। यह बहुप्रतीक्षित ट्रेन दोहरीघाट सहित आसपास के क्षेत्रों और गोरखपुर के दक्षिणांचल क्षेत्र के लोगों के लिए यातायात का सुगम साधन बनेगी।
उन्होंने कहा कि ट्रेन के संचालन से गोंठा की प्रसिद्ध भेली और दोहरीघाट की दाल के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। किसान अपने उत्पाद स्वयं छोटी-बड़ी मंडियों तक पहुंचाकर बेच सकेंगे। इससे किसानों की आय और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घोसी सांसद राजीव राय ने कहा कि इस ट्रेन का श्रेय घोसी लोकसभा की जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता की आवाज संसद में लगातार उठाई जा रही है। उनका प्रयास है कि मऊ से लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेन शुरू हो। इस मांग को संसद में उठाया जा चुका है और रेल मंत्री की ओर से आश्वासन भी मिला है।