{"_id":"61e6fb37f4d54147f009fc2a","slug":"memo-passenger-train-arrived-hours-late-due-to-block-ghazipur-news-vns634270664","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक लगने से घंटों विलंब से पहुंची मेमो सवारी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक लगने से घंटों विलंब से पहुंची मेमो सवारी गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानापुर मंडल के बक्सर-पीडीडीयू रेल खंड के चौसा एवं गहमर स्टेशन के बीच रेल पटरी का स्लीपर बदलने को लेकर दानापुर नियंत्रण कक्ष से सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे का ब्लाक लगाया गया। इससे मेमो सवारी गाड़ी घंटों विलंब से पहुंची। इससे दैनिक यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अप में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8:16 बजे जाने के बाद साढ़े चार घंटे बाद दोपहर 12:40 बजे पटना-वाराणसी मेमो सवारी गाड़ी पहुंची तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पटना-डीडीयू पैसेंजर पहुंची। सबसे अधिक परेशानी रेल यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के देरी से पहुंचने से हुई। यात्रियों ने कहा कि कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों विलंब से चल रहीं हैं। अगर 10:02 बजे पटना से वाराणसी जाने वाली मेमो पैसेंजर के बाद ब्लाक लगाया जाता तो लोकल यात्रियों को परेशानी नहीं होती। रेलवे को ब्लाक लगाने की सूचना भी प्रसारित करानी चाहिए ताकि यात्री परेशान न हो सके। दिलदारनगर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि रेल पटरी का स्लीपर बदलने का कार्य चल रहा है इसलिए तीन घंटे का ब्लाक लगाया गया है।