फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Member of UP State Women Commission held public hearing: Settle the matter on the basis of compromise

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई : सुलह- समझौते के आधार पर करें निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Wed, 27 Nov 2024 09:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 09:42 PM IST
सार

यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें। कहा अगर समस्या आए तो प्रशासन का सहयोग लें और कार्रवाई करें। महिलाओं की सुरक्षा पर कहा कि इनके लिए न्याय का मुद्दा संवेदनशील है और इस प्राथमिकता दें।
 

विज्ञापन
Member of UP State Women Commission held public hearing: Settle the matter on the basis of compromise
जनसुनवाई करते राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान आठ प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराए। निस्तारण में समस्या आने पर प्रशासन का सहयोग लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा व उनको न्याय दिलाने को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। विकास के विभिन्न क्षेत्राें में महिलाओं-बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को लेकर उचित कार्रवाई व समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। इसी क्रम में उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय और प्रसादपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। नवजात बच्चियों को बेबी किट, कपड़ा व मिठाई का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में सफाई का निर्देश दिया। जिला कारागार में महिला बंदियों से मिलकर उनका हाल जाना। इस मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर ज्योति चौरसिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed