फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Melting on sunny intact

धूप आई जरूर पर गलन ने नहीं छोड़ा पीछा

Tue, 20 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 20 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Melting on sunny intact

जिले में मंगलवार को भले ही धूप निकली लेकिन ठंड से लोगों को विशेष राहत

विज्ञापन
नहीं मिल सकी। शीतलहरी से हर कोई ठिठुरने को मजबूर रहा तो वहीं गलन से घरों में भी रहना मुश्किल रहा। राहत पाने के लिए जहां लोग छतों और मैदानों में जमे रहे वहीं तमाम लोग अलावों के पास जुटे रहे।


बीते सोमवार को बदली के बीच पूरे दिन बर्फीली हवा चलती रही जिससे हर कोई कांप गया। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे ठंड भी बलवान होती गई। रात में सर्द हवा के बीच गलन का प्रभाव काफी बढ़ गया। इससे राहत के लिए लोगों को अलाव ही सबसे ज्यादा भाया।

 ठंड की वजह से समय से पहले ही लोग घरों में दुबक गए। ऐसे में मंगलवार को भी मौसम के मिजाज को लेकर लोग संशय में थे। लेकिन सूरज की मेहरबानी ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे खिली धूप का प्रभाव शाम तक बना रहा।

 पूरे दिन लोगों ने धूप सेंककर अपने शरीर से ठंड का प्रभाव कुछ कम किया। हालांकि इस दौरान चल रही सर्द हवा लोगों को ठंड के मौजूदगी का एहसास कराती रही। सूर्यास्त होने के बाद पुन: गलन का प्रभाव बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed