फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Melting from cold winds,

सर्द हवाओं से गलन, बढ़ी परेशानी

Fri, 30 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Melting from cold winds,
सर्द हवाओं से गलन, बढ़ी परेशानी
सर्द हवा और कोहरे से पूरा जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार की दोपहर तक सड़कों पर आवागमन कम रही। कई मार्गों पर सुबह के नौ बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्य बादलों के बीच से बाहर निकले और हल्की धूप हुई। लेकिन कुछ देर बाद फिर बादल छा गए। सायंकाल भी चट्टी-चौराहे और बाजार की रौनक गायब रही। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। नगर के विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई, जहां लोग आग तापते नजर आए।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी आकाश में बादल रहे और कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुई। कड़ाके की ठंड के बावजूद यात्री रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंडों पर ट्रेन और बस का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। सुदूर से आने वाले यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारनी पड़ रही है।कड़ाके की ठंड में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। उधर ठंड में सुबह और शाम दूकानें खुल जरूर रही हैं पर दूकानों से ग्राहक नदारद रह रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाके में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कवायद करते दिख रहे हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो न्यूनतम तापमान शाम तक और घट सकता है। शाम होते ही पुन: घना कोहरा छाने लगा और सर्द हवा चलने से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी दिनों में भी हालात कमोवेश यही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों कोहरे के कारण कई प्रमुख ट्रेनें विलंबित चल रही हैं। इसका सड़क यातायात पर भी असर दिख रहा है। लंबी दूरी तय करने वाली बसें दस से 12 घंटे विलंब से डिपो पर पहुंच रही हैं। जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों का भी हाल लगभग यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed