फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

संचारी अभियान की तैयारी में लापरवाही नहीं : डीएम

Tue, 29 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। जिले में संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दूसरे चरण एवं दस्त अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह कहा कि संचारी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण की तैयारियां पूरी कर ली जाए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के विरूद्ध लड़ाई जारी है। ऐसे में जेई, एईएस और अन्य संचारी के अलावा विषाणु जनित रोगों के दृष्टिगत किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी विभाग मिलकर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनियां, कालाजार, डायरिया सहित अन्य संचारी रोगों से जुडे़ आशंकाओं को देखते हुए समन्वय स्थापित कर युद्ध स्तर पर इस अभियान को सफल बनाएं। माइक्रोप्लान के तहत अपने-अपने कार्यों को मूर्त रूप प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षक क्षेत्रों की आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बैठक कर अभियान के दौरान गांव-गांव जाकर क्या-क्या करना है। उसके बारे में उन्हें अवश्य प्रशिक्षित करें। टीमो द्वारा सर्वे के दौरान प्रत्येक परिवार के लोगों की जो भी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होगी, उसे एक फार्मेट में भरकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. जीसी मौर्य, एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा, एसीएमओ डॉ. केके वर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed