फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

त्योहारों पर रखें अराजक तत्वों पर पैनी नजर

Thu, 25 Mar 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
meeting
आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पंचायत के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। होली और शबे बरात को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार डीएम ने बैठक की। जिसमें क्षेत्रों में साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से सजगता बरतने को कहा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, एम्बुलेंस, चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कहा कि त्योहारों पर अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। जातिगत एवं सामुदायिक विवादों पर सर्तकता रखने की जरूरत बताई। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 का हर हाल में पालन कराया जाए। लोगों को उचित दूरी बनाने, मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। किसी प्रकार का जुलूस निकालने से पहले एसडीएम एवं पुलिस विभाग से स्वीकृति लेना अति आवश्यक है। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे अवैध शराब की भटिठयों पर नजर रखते हुए छापेमारी कर कार्रवाई करेें। होलिका दहन से पूर्व पुलिस अधिकारी क्षेत्रों में बनी पीस कमेटी के सदस्यों से संपर्क कर उनको जिम्मेदारी का एहसास कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, सभी उपजिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed