फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

अधूरी परियोजनाओं से डीएम नाराज

Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
meeting
राइफल क्लब सभागार में 50 लाख से ऊपर की निर्माणधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी एमपी - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पचास लाख से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजना, मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित परियोजना की समीक्षा बैठक राइफल क्लब के सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी एमपी सिंह ने आवास विकास, उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. वाराणसी-2, राजकीय निर्माण निगम बलिया, वाराणसी, भदोही आदि कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिले में संचालित अधूरी परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया। धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अंदर पूरा करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यो में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, संख्याधिकारी नीरज श्रीवास्तव, अपर संख्याधिकारी परशुराम, अधिशासी अभियंता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed