फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

राजस्व निरीक्षक के व्यवहार पर नाराजगी जताई

Wed, 06 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
meeting
मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई मुहम्मदाबाद की बैठक मंगलवार को तहसील परिसर में हुई। इसमें सदस्यों ने राजस्व निरीक्षक के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कार्यालय से संबंद्ध करने की मांग सहित छह सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजस्व निरीक्षक का व्यवहार लेखपालों के प्रति काफी आपत्तिजनक है, इन्हें तत्काल फील्ड से हटाकर कार्यालय से संबद्ध किया जाए। लेखपालों ने चेतावनी दिया कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आठ जनवरी से सभी प्रकार की साप्ताहिक मीटिंग का बहिष्कार करेंगे। उसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ तो मजबूर होकर नौ जनवरी से संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। सदस्यों ने कहा कि दो वर्ष के बजाए चार वर्ष बीतने के बाद भी लेखपालों का स्थायीकरण नहीं किया जा रहा है। सदस्यों ने लेखपालों का स्थायीकरण, राजस्व निरीक्षक को कार्यालय से संबद्ध करने, अकारण किसी लेखपाल को निलंबित न करने एवं निलंबित लेखपालों को तुरंत बहाल करने आदि की मांग किया। इस अवसर पर अरुणेंद्र कनौजिया, महेंद्र कुशवाहा, हनुमान वर्मा, चंद्रशेखर यादव, लालजी चौहान, सुनीता गुप्ता, गुड़िया सिंह, छाया, नम्रता आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता नागेंद्र प्रताप ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed