फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meerut's team topped second Gazipur

मेरठ की टीम अव्वल गाजीपुर दूसरे नंबर पर

Wed, 16 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 16 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
 Meerut's team topped second Gazipur
शहर के नेहरू स्टेडियम में पांचवीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के
विज्ञापन
चौथे दिन मंगलवार को विभिन्न स्पर्धाओं में तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों पर निशाना साधा।

 जूनियर बालकों में जहां मेरठ का दबदबा रहा तो वहीं बालिकाओं में गाजीपुर भी डंका बजाता रहा। प्रतियोगिता में मेरठ पहले स्थान पर रहा जबकि मेजबान गाजीपुर दूसरे स्थान पर।


मंगलवार को जूनियर-सीनियर इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाइंड राउंड की प्रतियोगिता हुई।


 जूनियर बालकों के इंडियन राउंड में मेरठ के अमित पहले, चंदौली के जावेद दूसरे तथा अमन वेदवान को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में गाजीपुर की तीरंदाजों का दबदबा रहा।

सविता वर्मा ने प्रथम, साधना दुबे ने द्वितीय तथा चंदौली की प्रीति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
टीम प्रतियोगिता में मेरठ को पहला, गाजीपुर को दूसरा तथा बागपत को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।


 मुख्य अतिथि डा. मुकेश ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि खेल को खेल की तरह खेलने से जहां खुद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है वहीं टीम को भी नई स्फूर्ति मिलती है।


 उन्होंने टीमों को बधाई देते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अब्दुल कलाम, मौसमी साहू, सुदामा राम, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे, पुष्पा दुबे, सत्यदेव प्रसाद, गोपीनाथ साहू, सुरेश कश्यप, राकेश मौर्य, सोनू आदि उपस्थित थे।


 अंत में आयोजक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दुबे ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed