फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Medicine shops remained closed in rural areas as well

Ghazipur News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद रहीं दवा की दुकानें

Thu, 21 May 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Medicine shops remained closed in rural areas as well
गाजीपुर। शहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी दवा की दुकानें बुधवार को बंद रहीं। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारियों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन

भड़सर : जंगीपुर बाजार में मेडिकल स्टोर संचालकों ने बंद रखकर अपनी एकजुटता दिखाई। व्यापारियों के अनुसार ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने सरकार से ई-फार्मेसी पर सख्त नियंत्रण और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। मुहम्मदाबाद : कस्बे में दवा व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी दुकानों को बंद रखा। दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मु. तन्हाई खां ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री को बढ़ावा मिलने से लाखों छोटे और मध्यम दवा दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि बड़ी कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। नंदगंज : बाजार व आसपास के क्षेत्रों में सभी थोक व फुटकर दवा की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। दुकानों के बंद होने से मरीजों को दवा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed