{"_id":"5f08a2188ebc3e63a930344e","slug":"medical-mobile-unit-handled-front-ongoing-investigation-ghazipur-news-vns535091820","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल मोबाइल यूनिट ने संभाला मोर्चा, चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल मोबाइल यूनिट ने संभाला मोर्चा, चल रही जांच
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जांच के लिए शुक्रवार को तीन मेडिकल मोबाइल यूनिट में तैनात कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। नगर के नवापुरा, मिश्रबाजार व छोटा महादेवा में स्वैब की सैंपलिंग की गई। साथ ही नए हॉटस्पाट एरिया को लेकर अधिकारियों को ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं घर-घर पहुंचकर सर्वे टीम सर्दी, खांसी व बुखार की जानकारी भी लेने में जुटी हुई है।
कोरोना महामारी के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जहां सकते में हैं, वहीं आमजनों को इसके संक्रमण से बचाने के लिए प्रभावी कदम भी उठाए जा रहे हैं। जनपद में घर-घर पहुंच रही सर्वे टीम सर्दी, खांसी व बुखार की जानकारी एकत्र करने में जुटी हुई है। इसके लिए 970 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बनाई गई है, जिससे संक्रमण फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही तीन मेडिकल मोबाइल यूनिट को भी इस कार्य में लगाया गया है, जिससे अधिक से अधिक संदिग्धों के स्वैब की सैंपलिंग कराने के साथ जांच कराई जा सके। इसके अलावा सभी लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया गया है। इस संबंध में एसीएमओ डाक्टर उमेश कुमार ने बताया कि नगर के तीन जगहों पर मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा स्वैब की सैंपलिंग की गई। यह कार्य अभियान के तौर पर लगातार जारी रहेगा।