{"_id":"680352dbc5ac501ddf0c730a","slug":"maximum-temperature-will-increase-by-2-to-3-degrees-celsius-in-12-days-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: 12 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा अधिकतम तापमान, गर्मी अभी और भी करेगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: 12 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा अधिकतम तापमान, गर्मी अभी और भी करेगी परेशान
Sat, 19 Apr 2025 01:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:08 PM IST
सार
गाजीपुर में मौसम का मिजाज बदलेगा। जनपद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप से परेशान लोगों को गर्मी अभी और भी सताने वाली है।
विज्ञापन
आसमान में उगता सूरज।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वर्तमान में धूप से लोग परेशान हैं। लेकिन, आने वाले दिनों में यह परेशानी और बढ़ने वाली है। मौसम के जानकारों का दावा है कि आगामी 12 दिनों यानि इस महीने के अंत तक जनपद के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मौसम जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम का तेवर तल्ख होने जा रहा है। जनपद का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 34 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस ही लोगों के लिए भारी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
तीखी धूप से बचने के लिए लोग कई प्रकार के जतन कर रहे हैं। इसके बावजूद सूर्य की किरणें झुलसाने का काम कर रही हैं। सुबह 9 बजे के बाद से ही सूर्य की तपिश अपना रंगत दिखाना शुरू कर दे रही है। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
गर्मी के साथ बढ़ा निमोनिया का प्रकोप
गर्मी में बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों में निमोनिया की समस्या बढ़ रही है। इसकी वजह से फेफड़ों में संक्रमण हो रहा है। तेज गर्मी, दूषित खानपान, धूप से आकर तुरंत ठंडी चीजें पीने से यह समस्या हो रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर में निमोनिया के केस प्रतिदिन 8 से 10 आ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अंकित सिंह ने कहा कि निमोनिया के कारण बच्चों को उल्टी-दस्त, पेट में दर्द आदि की समस्या प्रकाश में आ रही है।