फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mau's jail superintendent and Lucknow's jailor will take charge

Ghazipur News: मऊ के जेल अधीक्षक और लखनऊ के जेलर संभालेंगे कमान

Thu, 20 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mau's jail superintendent and Lucknow's jailor will take charge
जेल में अवैध तरीके से पीसीओ जैसी व्यवस्था संचालित होने के मामले में जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह मऊ के जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला को चार्ज सौंपा गया है, जो दोनों जेलों की जिम्मेदारी देखे रहे हैं। वहीं, जेलर के निलंबित होने के बाद विशेष ड्यूटी पर गाजीपुर भेजे गए वीरेंद्र कुमार वर्मा को केंद्रीय कारागार वाराणसी वापस बुला लिया गया है। उनके स्थान पर अब लखनऊ जिला जेल से सुनील दत्त मिश्रा को विशेष ड्यूटी पर गाजीपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला जेल में प्राइवेट पीसीओ जैसी व्यवस्था चलने के मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस-प्रशासन और जेल प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री एक के बाद एक कार्रवाई करते जा रहे हैं। मामले में दोषी पाए गए जेलर राकेश कुमार वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी को सोमवार को निलंबित किया गया था। इसके बाद जेल अधीक्षक को पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने और उनकी भूमिका पर सवाल उठने के बाद निलंबित कर दिया गया। यहां का कार्य देख रहे अरुण कुमार सिंह को सोमवार की रात ही निलंबित करते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। 16 मार्च को केंद्रीय कारागार वाराणसी से विशेष ड्यूटी पर भेजे गए जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा को प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए वापस बुला लिया गया। जबकि उनकी जगह कारापाल, जिला कारागार, लखनऊ के जेलर सुनील दत्त मिश्र को विशेष ड्यूटी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2023 को बांदा जेल में निरीक्षण के दौरान नियम विरुद्ध उपलब्ध कराई गईं वस्तुएं बरामद हुई थीं। इन सबके पीछे तत्कालीन जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा का नाम आया था। तब डीजी जेल रहे एसएन साबत ने वीरेंद्र कुमार वर्मा का स्थानांतरण 20 अप्रैल 2023 को फतेहगढ़ जेल कर दिया गया था। फतेहगढ़ जेल से स्थानांतरण कर एक जुलाई को सुल्तानपुर जिला जेल का प्रभारी अधीक्षक बनाया गया। बाद में बांदा मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद 14 जुलाई 2023 को वीरेंद्र कुमार निलंबित कर दिए गए थे। करीब 15 माह का निलंबन काटने के बाद वह नवंबर-2024 में वाराणसी केंद्रीय कारागार के जेलर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed