फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mau's team beat Ballia 3-0

मऊ की टीम ने बलिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mau's team beat Ballia 3-0
स्थानीय गांव के इंटर कालेज के खेल मैदान में आजाद स्पोर्टिंग क्लब सुहवल के तत्वावधान में 49वीं अन्तरराज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय, भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसके उद्घाटन मुकाबले में मऊ ने बलिया को 3-0 से शिकस्त देकर अगले चक्र में होने वाले मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन

आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुधाकर सिंह कुश्वाहा ने झंडारोहण और चित्र पर पुष्प अर्पित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के शुरू में ही दोनों टीमों ने काफी कलात्मक खेल का प्रदर्शन किया। मध्यान्तर से पहले मैच के चौदहवें मिनट में मऊ के अमन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद बलिया की टीम ने वापसी के लिए जोर लगाया। मगर उनको सफलता नहीं मिली। मध्यान्तर के बाद शुरू हुए मुकाबले में मऊ के खिलाड़ियों ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और मैच के 61वें मिनट में मऊ के ही शहनवाज ने गोल का स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन

मैच में पिछड़ रही विपक्षी टीम के खिलाड़ी हताश होते जा रहे थे। इसी बीच, मैच के अंतिम क्षणों के 78 वें मिनट में एक बार फिर मऊ के ही अमन ने एक और गोल दाग टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दिया। मैच में वापसी के लिए बलिया की टाम ने प्रयास किया। मगर मऊ के मजबूत डिफेंडरों के चलते उनके हर प्रयास बेकार साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत तक मऊ ने स्कोर बरकरार रखते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मौके पर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, मदन यादव, प्रफुल्ल चंद्र राय, लक्ष्मण राय, प्रिंस, सोनू राय, विकास गुप्ता, आशुतोष आदि मौजूद रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका बृजेश मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा ने निभाई। जबकि उद्घोषक सुरेन्द्र नाथ राय ने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed