{"_id":"62c1d2d086466d56f017b036","slug":"maternity-and-newborn-died-uproar-ghazipur-news-vns6621352131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता और नवजात की मौत, हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता और नवजात की मौत, हंगामा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर थाना क्षेत्र के शादीभादी गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की देर शाम एक प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। परिजन डाक्टर पर आपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतका के पति ने अस्पताल के डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सैदपुर कोतवाली के भद्रसेन गांव निवासी मीरा कन्नौजिया (32) का विवाह वाराणसी जनपद के शिवपुर निवासी महेंद्र कन्नौजिया से हुई थी। वह गर्भवती थी। करीब एक माह पूर्व वह ससुराल से मायके आई हुई थी। शाम में गर्भवती महिला की तबियत खराब होने पर मायके के लोग शादीभादी गांव से तीन किमी दूर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लेकर आए थे। आपरेशन से नवजात का जन्म हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इधर परिजनों के द्वारा किए जा रहे बवाल को देख डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने के साथ प्रसूता और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतका के पति महेंद्र कन्नौजिया ने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।