फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Massive Fire at Private Cow Shelter: Eight Cattle Burn to Death

Ghazipur News: निजी गोशाला में भीषण आग आठ गोवंशों की झुलसकर मौत

Thu, 16 Apr 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Massive Fire at Private Cow Shelter: Eight Cattle Burn to Death
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार व बुधवार की अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ पशुओं की जलकर मौत हो गई। वहीं, चार दुकानें भी जल गईं। कठउत गांव में मंगलवार की रात एक निजी गोशाला में आग लगने से सात गाय व एक बछिया की झुलसकर मौत हो गई। वहीं डोडसर- कोदई चट्टी पर बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से चार दुकान जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से पशुपालक व दुकानदारों को करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : कठउत गांव निवासी शिवानंद राय और नरेंद्र राय ने बताया कि वह पशुपालन कर दूध का व्यवसाय करते हैं।
इसके लिए टीन शेड की गोशाला बनाई गई थी। मवेशियों को गर्मी से बचाव के लिए शेड के पीछे पुआल का गट्ठर भी लगाया गया था। निजी गोशाला में सात गाय और एक बछिया थी। देर शाम चारा देने के बाद पशुपालक घर चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे गोशाला में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

आग में झुलसकर खुंटे पर बंधी सात गाय और एक बछिया की मौत हो गई। आग से पशुपालकों को करीब छह लाख रुपये की क्षति हुई है। राजस्व लेखपाल रवि पंकज ने बताया कि क्षति का आंकलन रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, जिससे पशुपालकों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरदह : डोड़सर-कोदई चट्टी पर बुधवार की दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों चार दुकानों में आग लग गई। डोडसर निवासी अनीश गोंड के फास्टफूड की दुकान में पहले आग लगी।
देखते ही आग की लपटों ने तीन और दुकानों को आगोश में ले लिया। पीड़ित दुकानदार अनीश गोंड ने बताया कि कच्चा माल और अन्य सामान मिलाकर करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

डोडसर गांव निवासी पवन गुप्ता की चाय-नाश्ते की मड़ई भी आग की भेंट चढ़ गई। कोदई गांव निवासी भीम राम की मड़ई भी इस आग में जलकर नष्ट हो गई। कोदई गांव निवासी मंगरू सिंह की पान, तंबाकू और जनरल स्टोर की दुकान में रखा कीमती सामान भी आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया। लेखपाल बबली यादव ने बताया कि क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को भेजा गया है। ग्राम प्रधान महेन्द्र राम ने बताया कि चारों दुकानदारों को मिलाकर दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed