{"_id":"6807e704b04f1d7e7d023da6","slug":"mason-killed-by-beating-with-sticks-while-sleeping-in-land-dispute-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-131499-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भूमि विवाद में राजमिस्त्री की सोते समय लाठी-डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भूमि विवाद में राजमिस्त्री की सोते समय लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के डेहमा गांव में घर के बाहर स्थित हाते में बने कमरे में सोमवार की रात चारपाई पर सो रहे राजमिस्त्री की भूमि विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई।
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली। मृतक के बड़े भाई ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इधर पुलिस ने तीन संदिग्धाें को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डेहमा गांव निवासी जयप्रकाश गौड़ उर्फ उतील (50) राजमिस्त्री का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह वह देर शाम घर पहुंचे और खाना खाने के बाद मकान के बाहर हाते में बने कमरे में सोने चले गए। दूसरे दिन सुबह सात बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो भाभी मंजू उठाने के लिए कमरे में गई।
विज्ञापन
उन्होंने देखा कि उतील चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। इधर जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचकर रोने-बिलखने लगे। आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के बड़े भाई ददन गौड़ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घंटों छानबीन के बाद हत्या में प्रयुक्त खून लगी लाठी भी बरामद कर ली ।
बड़े भाई ददन गौड़ ने पुलिस को बताया कि करीब 15-20 वर्ष पूर्व छोटे भाई जयप्रकाश गौड़ ने जमीन खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर रविंद्र खरवार, श्यामा गिरी, ऊषा गिरी और सुभाष उर्फ टुन्नू ने लाठी-डंडे से वारकर भाई की हत्या की है। मृतक के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो गई है। जबकि पत्नी का करीब आठ वर्ष पूर्व निधन हो गया है।
परिजनों के रोने-बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश चंद कौशिक ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर रविंद खरवार, श्यामा गिरी, ऊषा गिरी और सुभाष उर्फ टुन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।