{"_id":"614a122c8ebc3eb623151a69","slug":"masked-miscreants-shot-the-young-man-serious-ghazipur-news-vns6129249105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के क्षेत्र के हथियाराम गांव के बाहर सोमवार की देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बाजार से घर जा रहे गैस एजेंसी कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की लेकिन घायल युवक ने खेत की तरफ भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सलेमपुर बघाई गांव निवासी अभिमन्यु यादव (30) भुड़कुड़ा स्थित एक गैस एजेंसी पर काम करता है। वह सोमवार की देर शाम बाइक से जखनिया बाजार गया था। वहां से घर लौट रहा था। वह हथियाराम गांव के पास पहले पहुंचा था कि वहां पहले से घात लगाए दो नकाबपोश बदमाशों ने अभिमन्यु यादव के ऊपर फायरिंग कर दी। एक गोली अभिमन्यु के कंधे में लगी और वह लहूलुहान होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी बदमाशों ने फायरिंग की। यह देख घायल अभिमन्यु बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए खेत की तरफ भागने लगा। एक गोली उसके सिर के पास से निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। गांव के लोगों को आता देख बाइक सवार नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा कोतवाल शिवप्रताप वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तब-तक परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल अभिमन्यु को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी की लेकिन हमलावरों का पता नहीं चला। घायल के भतीजे पवन यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
पांच संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ
दुल्लहपुर। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संदेह के आधार पर पांच संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ की। इधर ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि हमलावर अभिमन्यु को जान से मारने की नीयत से आए थे। इसी वजह से हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी लेने में जुटी है।
विज्ञापन
पांच संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ
दुल्लहपुर। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संदेह के आधार पर पांच संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ की। इधर ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि हमलावर अभिमन्यु को जान से मारने की नीयत से आए थे। इसी वजह से हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी लेने में जुटी है।
विज्ञापन