फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Martyrdom Day of Abdul Hameed celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया अब्दुल हमीद का शहादत दिवस

Fri, 10 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day of Abdul Hameed celebrated with pomp
शहीद अब्दुल हमीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवा - फोटो : GHAZIPUR
मनिहारी। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 56 वां शहादत दिवस शुक्रवार को उनके पैतृक गांव धामूपुर स्थित शहीद पार्क में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लेकर वीर अब्दुल हमीद की कुर्बानी को याद किया और नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान थे। जबकि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वर्चुअल संबोधन में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एकजुट होकर देश की सेवा में खुद को समर्पित करने का आह्वान किया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का 11:57 बजे वर्चुअल संबोधन शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं में एकता के लिए जाना जाता है। जाते-जाते अंग्रेजों ने षड्यंत्र करके हिंदुस्तान को दो भागों में बांट दिया जो हमें स्वीकार करना पड़ा। देश ने धर्मनिरपेक्षता का काम किया जबकि पाकिस्तान ने इसके विपरीत कार्य किया। कहा कि वह इस कार्यक्रम में आना चाहते थे लेकिन किसी कारण से नहीं आ सके। वर्चुअल जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि एकजुट होकर देश की सेवा में अपने को समर्पित करें। इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य अतिथि चिराग पासवान ने कहा कि ऐसे आयोजन होने चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी देश के लिए कुर्बानियां देने वाले शहीदों के बारे में जान सके। रसूलन बीबी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी से अक्सर रसूलन बीबी आकर मिलती थीं। उस समय हम लोग बहुत छोटे थे। पिता जी उनकी सभी मांगों को पूरी करते थे। पर उनकी शहादत के आगे सब छोटा है। जो सुविधा मेरे पिता जी ने शहीद परिवार को दिया। उससे दो कदम आगे रहकर योगदान देने का काम करेंगे। कहा कि अपने देश और प्रदेश के लिए नई ऊर्जा लेकर यहां से जा रहा हूं। सांसद चिराग पासवान दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद और उनकी पत्नी रसूलन बीबी की प्रतिमा के सामने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने दिन में 11 बजे पार्क में पहुंचकर सबसे पहले शहीद को माल्यार्पण कर उनकी प्रतिमा को नमन किया। पार्क में घूम कर लगे स्टाल का अवलोकन किया और स्टालों पर किसान, जवान तथा विकलांग के लिए सब्सिडी के बारे में डीएम ने लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान गणेश डांस क्लब और महाराजी पब्लिक स्कूल खंडवा की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर डांस प्रस्तुत किया। काशी वारियर्स वाराणसी के छात्रों ने अपने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं मेरी जान जाए वतन के लिए कव्वाली को भी लोगों ने खूब सराहा। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि इस स्थान पर आने से असीम ऊर्जा मिल रही है। शहीद के सम्मान में पार्क का सुंदरीकरण कराया जायेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि ऐसे लोग हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और इनको अपना आदर्श मानते हुए इस जनपद के लोग सेना में भर्ती के लिए प्रयासरत दिखाई देते हैं। धन्य है धामूपुर गांव जिसने वीर शहीद को जन्म दिया। शहीद के प्रपौत्र जमील आलम की मांग पर डीएम ने पार्क के सुंदरीकरण एवं उसमें इंटरलॉकिंग करवाने की बात कही और खंड विकास अधिकारी जखनिया संदीप श्रीवास्तव को मौके पर बुलाकर इस बाबत कार्य कराने का निर्देश दिया। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि जब तक देश एकजुट नहीं रहेगा तब तक विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल नहीं हो सकते, लेकिन जाति व धर्म के नाम पर पूरे देश को बांटा जा रहा है। तब तक यह सपना पूरा नहीं हो सकता है। देश को बांटने की साजिश हो रही है। सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब देश एकजुट होकर देश का विकास करें। फर्क यहां जरूर देखने को मिल रहा है कि जो अमीर है वह अमीर होता जा रहा है जो गरीब है वह गरीब होता जा रहा है। जब तक सुविधाओं को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचा देंगे तब तक वीर जवानों के लिए सही मायने में सम्मान नहीं होगा। मेरे आदर्श रामविलास पासवान ने सभी को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया। मेरी रगों के अंदर ऐसे व्यक्ति खून दौड़ रहा है जो निरंतरता के साथ हर व्यक्तित्व को सम्मानित करने का काम किया। कर्नल नितिन थापा ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए शहीद को सलामी दी। बाद में पुष्प चक्र अर्पित करते हुए शहीद को नमन किया। इसके साथ ही लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। कर्नल विनीत थापा ने कहा कि अपने जीवन काल में कहीं न कहीं ऐसे ही शहीदों से प्रेरणा लेकर ही इस ड्यूटी को इस आर्मी की सर्विस को हम लोगों ने ज्वाइन किया। जिन्हें कभी किताबों में पढ़ते थे आज उनके गांव आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरी सेना के तरफ से उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा गौरव कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी जखनिया सूरज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत फैज अहम, पंचायत सचिव अजीत कुमार गौड़ ग्राम प्रधान कालूराम, संतोष यादव, अनिक अंकित चौहान, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राय, थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, मनोज कुमार तिवारी और आरएस यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed