फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Martyr Veer Abdul Hameed's name will also be recorded in school records

Ghazipur News: स्कूल के अभिलेख में भी दर्ज होगा शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम

Tue, 18 Feb 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Martyr Veer Abdul Hameed's name will also be recorded in school records
परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का पैतृक गांव धामूपुर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। ऐसा कोई नहीं होगा, जो उनका और उनके गांव का नाम न जानता हो। लेकिन, पिछले दिनों उनके पुराने घर के ठीक सामने स्थित विद्यालय से उनका अंकित नाम मिटा दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर शिक्षा विभाग ने अपनी गलती सुधार ली और फिर से उनका नाम अंकित कराया। अब अभिलेख में भी उनके नाम से विद्यालय का नाम दर्ज करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धामूपुर गांव निवासी वीर सपूत अब्दुल हमीद 1965 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी पैटन टैंकों को ध्वस्त किया था। गांव के विद्यालय का नामकरण शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर किया गया लेकिन विद्यालय प्रशासन ने मनमाने तरीके से उसका नाम बदल दिया। मामला प्रकाश में आने और विरोध तेज होने पर शिक्षा विभाग ने विद्यालय का नाम शहीद वीर अब्दुल हमीद पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय अंकित किया। साथ ही भविष्य में ऐसी फिर चूक न हो, इसके लिए शहीद का नाम विद्यालय के अभिलेख में भी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मंगलवार को शासन को भेजा गया। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि विद्यालय के अभिलेख में भी परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम अंकित कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शहीद के जेष्ठ पुत्र जैनुल हसन ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से गाजीपुर चौराहे पर वीर अब्दुल हमीद के नाम से प्रतिमा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed