फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman scorched to death under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत

Mon, 27 Sep 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Married woman scorched to death under suspicious circumstances
कोतवाली क्षेत्र के हरपुर मोहल्ले में रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की आग से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के अरियांव गांव निवासी ऊषा (28) का विवाह 2018 में हरपुर मोहल्ला निवासी रामदुलार के साथ हुई थी। विवाहिता के भाई विकास कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा बहन को मारने-पीटने के साथ प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर बहन के पति रामदुलार जेठ रामाशीष सिंह एवं जेठानी कंचन सिंह से कई बार वार्ता की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। करीब दो माह पूर्व बहन ससुराल आई थी। ससुरालियों द्वारा बहन से सोफा, टीवी, आभूषण एवं पांच लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाता था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि बहन ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि मृतका के भाई विकास कुमार सिंह की तहरीर पर पति रामदुलार जेठ रामाशीष सिंह एवं जेठानी कंचन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed