{"_id":"62b4acfad66a891d354e314a","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-ghazipur-news-vns6604219116","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बसही मखदुमपुर निवासी अरविंद विश्वकर्मा की पुत्री पूजा विश्वकर्मा (21) की बरहपार भोजूराय गांव निवासी विकास विश्वकर्मा के साथ 28 जून 2020 को शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। ससुराली इसे फांसी लगाकर खुदकुशी का रूप दे रहे हैं। विवाहिता के पिता अरविंद विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही विकास और उसकी मां दहेज के लिए परेशान करती थी। करीब दस माह पहले एक बाइक दी थी। लेकिन कुछ दिन बाद पुत्री सास की द्वारा फ्रीज और कूलर की मांग की जाने लगी। विवाहिता के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो मृतका का शव नीचे पड़ा मिला, जिसे कब्जे में लेकर थाने आई।
मृतका के पिता ने विवाहिता पति और उसके सास के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपित पति विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।