{"_id":"581e236c4f1c1b452b435d6c","slug":"married-truck-collision-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाने से कुछ दूरी पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुआ जब वह अपने भतीजे के साथ बाजार से बाइक से घर लौट रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बनतरा गांव निवासी भुल्लन यादव की पत्नी राधिका देवी (45) अपने भतीजे अंबिका यादव के साथ बाजार में छठ का सामान खरीदने गई थी। सामान खरीदने के बाद वह अपने भतीजे के साथ घर लौट रहीं थी। इसी दौरान गाजीपुर से वाराणसी जा रहे बालू लदे ट्रक ने साइकल सवार को बचाने के प्रयास में धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विवाहिता ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही हड़कंप मच गया। छठ पूजा की तैयारी कर रहे परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए।