फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Marks improvement exam will be held at seven centers

सात केंद्र पर आयोजित होगी अंक सुधार की परीक्षा

Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Marks improvement exam will be held at seven centers
गाजीपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार की परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 1106 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। दो पालियों में कराई जाने वाली परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दल के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा में हाईस्कूल में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 301 है। इसमें छात्राओं की संख्या 98 है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 805 है जिसमें छात्राओं की संख्या 267 है। परीक्षा के लिए जिले में कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में पहली सुबह आठ से सवा दस एवं दिन में दो से सवा चार बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। इसकी शुचिता बनाए रखने तथा इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दल का गठन किया जाएगा। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक भी तैनात होंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि श्रेणी सुधार, अंक में वृद्धि, विद हेल्ड, अनुपस्थित, बिना अंक के प्रोन्नति पाने वाले परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों ने एक या एक से अधिक विषयों में अंक सुधार के लिए परीक्षा फॉर्म भरा है। अंक सुधार परीक्षा में परीक्षार्थी जो अंक प्राप्त करेगा, वही अंक अंतिम माना जाएगा। परीक्षा की तैयारी की जा रही है। कोविड की गाइडलाइन के अनुपालन में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा के लिए जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनमें पांच राजकीय विद्यालय हैं। इन केंद्रों में राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानिया, राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात, राजकीय बालिका इंटर कालेज सैदपुर, शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज तथा नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed