{"_id":"605e19c28ebc3e8d2d439870","slug":"march-ghazipur-news-vns582122165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मार्च निकाला, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मार्च निकाला, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में शुक्रवार को तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस चर्च कपांउड के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोक लिया।
किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में निकले थे कि पुलिस ने पहुंच कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कृषि काननू के खिलाफ नारेबाजी की गई। जमानिया तहसील में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, जखनिया में लालबहादुर बागी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार सदर, जमानिया में एसडीएम, जखनिया में तहसीलदार तथा सेवराई में एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, राजेश वनवासी, योगेंद्र भारती, नंदकिशोर बिंद, लालबहादुर बागी, सरोज यादव, आजाद यादव, उजागिर राम, कल्लन शाह, अशोक सिंह, रामप्यारे राम आदि मौजूद थे। नंदगंज : समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में ग्राम चांड़ीपुर में प्रदर्शन कर भारत बंद का समर्थन किया गया। किसानों ने तीनों बिल वापस लेने के लिए नारे लगाए। इस अवसर पर अच्छेलाल कनौजिया, लालजी कनौजिया, सामू यादव, अशोक यादव, रमेश यादव, बेचू यादव, आकाश यादव, संदीप यादव, संतोष यादव, दीपक यादव, रोहित यादव, सनी यादव, अमिताभ यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, पप्पू यादव, शैलेंद्र यादव, धीरज यादव, शशिकांत यादव, अमन यादव, हरिनंदन यादव, राहुल आदि उपस्थित थे।