{"_id":"640b779ad26a4b9e3d050f3e","slug":"many-trains-will-run-on-changed-routes-ghazipur-news-c-20-1-97654-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: परिवर्तित मार्गों से चलाई जाएंगी कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: परिवर्तित मार्गों से चलाई जाएंगी कई ट्रेनें
विज्ञापन
रेल प्रशासन की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य एवं इंदारा स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिए 11 से 25 मार्च तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 26 से 30 मार्च तक नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 30 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण/पुर्ननिर्धारण एवं शार्ट टर्मिनेशन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा से 22, 25, 26, 28 एवं 29 मार्च को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। सूरत से 26, 27 एवं 29 मार्च को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दरभंगा से 22, 25, 27 एवं 29 मार्च को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। अहमदाबाद से 22, 24 एवं 26 मार्च को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-इंदारा-फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। बलिया से 22, 24, 26 एवं 29 मार्च को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग बलिया-इंदारा-मऊ-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। दादर से 22, 24 एवं 27 मार्च को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-मऊ-इंदारा-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। पीआरओ ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस से 21 से 29 मार्च तक चलने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-मऊ-भटनी-सीवान-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। सीतामढ़ी से 22 से 30 मार्च तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-मऊ-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 25 मार्च को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-इंदारा-फेफना-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 मार्च को चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ-भटनी-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। बताया कि छपरा से 30 मार्च को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। दादर से 21, 23, 25, 26 एवं 28 मार्च को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-मऊ-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 23, 25, 27, 28 एवं 30 मार्च को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-मऊ-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन