फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   many people injured in accident after dumper hit tractor carrying Navratri idol

गाजीपुर में हादसा: मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली में डंपर ने मारी टक्कर, नौ श्रद्धालु घायल; एक गंभीर

Thu, 03 Oct 2024 10:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Oct 2024 10:17 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ। रात में मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर- ट्राली को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पर सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
many people injured in accident after dumper hit tractor carrying  Navratri idol
क्षतिग्रस्त डंपर व अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अतरसुआ गांव के समीप बड़ा हादसा हुआ। ढाबे के पास नवरात्र में स्थापित करने के लिए ले जाए जा रहे चार मूर्ति लदे ट्रैक्टर- ट्राली में डंपर ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
यह है मामला
मडई पर निवासी कई युवक ट्रैक्टर से गाजीपुर से मूर्ति लेकर जा रहे थे। नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई, जिससे उसपर रखी गई चार मूर्ति खंडित हो गई और ट्रैक्टर पर सवार नौ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों में शशिकांत यादव (25), सुनील प्रजापति (26), चंदन प्रजापति (18) ,शिवलाल यादव (32),टिंकू यादव (33) ,हंस यादव (17), अरविंद (21) शिवा (13) कृष्णा (13) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है, जिसमें शशिकांत की हालत गंभीर होने पर टॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed