{"_id":"5995cfe44f1c1bb4798b456b","slug":"many-flaws-found-in-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में मिलीं कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मिलीं कई खामियां
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते परिवहन आयुक्त पी गुरु प्रसाद साथ में डीएम संजय खत्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर परिवहन आयुक्त पी गुरुप्रसाद ने जिला अस्पताल का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई गड़बड़ी पाई गई, जांच में जिला अस्पताल बीमार मिला। ओपीडी से लेकर वार्डों तक उन्होंने गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। साथ ही भर्ती और इलाज कराने वाले मरीजों से खुद बात कर अस्पताल प्रशासन की ओर से मुहैया कराने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके बाद वह गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय में नवनिर्मित 200 बेड के जिला अस्पताल को जल्द से जल्द संचालित करने का निर्देश सीएमओ डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या को दिया। औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
परिवहन आयुक्त और जनपद के नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद के साथ जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और मुख्य विकास अधिकारी चंद्र विजय सिंह के साथ करीब 10 बजकर 40 मिनट पर जिला अस्पताल पहुंचे। परिवहन आयुक्त ने सबसे पहले जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। उस दौरान वहां तैनात चिकित्सक से कई जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने ओपीडी सभागार में मौजूद मरीजों से बात भी की। इसके बाद वह सीधे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एक्स-रे कक्ष में मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी से प्रतिदिन होने वाले एक्स-रे की संख्या के साथ मौजूद स्थिति में प्लेट की स्थिति की भी जानकारी ली।
अपर आयुक्त ने निर्देश दिया कि एक्स-रे होने के बाद सभी विवरण साफ-साफ शब्दों में रजिस्टर पर पूर्ण होने के साथ ही मरीजों के हस्ताक्षर कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सर्जिकाल वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से खुद बात कर सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सक के आने के समय के बार में जानकारी ली।
पैथालॉजी कक्ष का निरीक्षण करने के दौरान कई सख्त निर्देश भी उन्होंने दिए। इसके बाद उन्होंने नव निर्मित मैटरनेटिंग विंग का भी निरीक्षण किया। परिवहन आयुक्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में नव निर्मित 200 बेड के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सितंबर माह के अंत तक पूर्ण संचालित करने का निर्देश सीएमओ को दिया।