फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manoj Sinha said in Ghazipur India borders are safe we enter other countries and kill them 

गाजीपुर में बोले मनोज सिन्हा: आज भारत की सीमाएं सुरक्षित, हम दूसरे देश में घुसकर मारते हैं

Sat, 25 Dec 2021 09:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा अपने गृह जनपद गाजीपुर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ सालों में देश की सीमाएं आधुनिक संसाधनों के साथ सुरक्षित होंगी।

विज्ञापन
Manoj Sinha said in Ghazipur India borders are safe we enter other countries and kill them 
स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में आज सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान और सबका विश्वास गूंज रहा है। जब कोई भी इन बातों पर विचार करेगा तो संज्ञान में आएगा कि आधुनिक भारत के निर्माण की प्रक्रिया यहीं से प्रारंभ होती है। पहले यहां कोई सक्षम पुरुष ड्राइविंग सीट पर नहीं बैठा जिससे देश को जहां पहुंचना चाहिए था वहां नहीं पहुंच सका। आठ वर्षों से जिस तरह से देश के भौतिक संसाधनों की समृद्धि में पैसा खर्च हो रहा है उस आधार पर दो-चार वर्षों में देश की सीमाएं सुरक्षित तो होंगी ही, हमारे पास संसाधन भी होंगे। इसलिए आज हम सिर्फ मुकाबला नहीं करते बल्कि दूसरे देश में घुसकर मारते भी हैं। यह बात जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कही।

विज्ञापन


उन्होंने महामना पं मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महामना ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान स्थापित किया है। जिससे उन्हें मान्यता की उपाधि मिली। वहीं आधुनिक भारत के निर्माण का अद्भुत काम वाजपेयी के नेतृत्व में शुरू हुआ। वह काम बीच में थम गया था। उस नींव पर 2014 के बाद भव्य इमारत खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

विज्ञापन

वाजपेयी के जो सपने अधूरे रह गए थे, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। आज हम सभी यह संकल्प लें कि जो विगत 7-8 वर्षों  में विकास की प्रक्रिया शुरू हुई है। वह रुकने न पाए क्योंकि अगर यह ठप हुई तो आने वाली पीढ़ियां हमें क्षमा नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि आज यह समझने की जरूरत है कि देश आगे तभी बढ़ेगा जब इस देश के गरीब, शोषित, वंचित लोग भी अपना योगदान दे सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed