फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manoj Rai murder case Mukhtar ansari driver arrested in ghazipur associate of IS 191 gang

मनोज राय हत्याकांड: मुख्तार का ड्राइवर अरेस्ट, IS 191 गैंग का सहयोगी व 25 हजार का है इनामी; ऐसे आया शिकंजे में

Sat, 13 Jul 2024 07:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 07:27 PM IST
सार

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के सहयोगी सुरेंद्र शर्मा की तलाश काफी दिन से हो रही थी। वह एक से दूसरे जिले में छिप जाता था। मुहम्मदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे युसुफपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Manoj Rai murder case Mukhtar ansari driver arrested in ghazipur associate of IS 191 gang
बहुचर्चित मनोज राय हत्याकांड में पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित मनोज राय हत्याकांड में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी और आईएस 191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी (मृतक) के सहयोगी सुरेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सीजीएम कोर्ट गाजीपुर के आदेश पर धारा 82 की भी कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद नगर के वार्ड नंबर 17 युसुफपुर गंज निवासी सुरेंद्र शर्मा पूर्व में मुख्तार अंसारी की गाड़ी चलाता रहा है। सुरेंद्र बहुचर्चित मनोज राय हत्याकांड का आरोपी है। मुहम्मदाबाद कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन


सीजीएम कोर्ट गाजीपुर के आदेश पर पुलिस ने धारा 82 की भी कार्रवाई की है। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 10:15 बजे मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदाबाद कोतवाल पवन उपाध्याय ने युसुफपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त सुरेंद्र शर्मा पर बाराबंकी कोतवाली में भी गैंगस्टर सहित दो मामले दर्ज हैं। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक आरोपी आईएस-191 गैंग का सरगना मुख्तार अंसारी (मृतक) का सहयोगी भी रहा है। वो 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी है, जो वांछित चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे आश्रय देने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed