{"_id":"5951468d4f1c1bb5028b45e4","slug":"manish-maya-won-the-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष-माया ने जीता खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष-माया ने जीता खिताब
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन चैंपियनशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइजमनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। रविवार की शाम खेले गए पुरुषों के एकल वर्ग के फाइनल में गाजीपुर के मनीष कुमार सिंह एवं बालिका वर्ग में आजमगढ़ की माया ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिता में पुरुषों के एकल वर्ग में मनीष कुमार सिंह ने आजमगढ़ के सत्या को सीधे सेट में 21-14 एवं 22-20 से पराजित किया। पुरुषों के युगल वर्ग में मनीष एवं हिशाम की जोड़ी ने वाराणसी के एएन सिंह एवं ओम सिंह को 22-20, 12-21 एवं 21-15 से हराकर जीत हासिल की।
बालिका वर्ग में आजमगढ़ की माया ने गाजीपुर की सुनीता को 21-09, 21-10 से हराकर एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। 15 वर्ष के बालकों के वर्ग में वाराणसी के गोविंद ने वाराणसी के ही निखिल को 23-21, 21-19 से और वेटरन ग्रुप में राजेश एवं पंकज की जोड़ी ने सौरभ एवं राजनारायण को 21-16, 11-21 एवं 21-10 से हराकर युगल का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अंशू को दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बैडमिंटन के खिलाड़ियों को प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। रेफरी की भूमिका मनीष कुमार ने निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख संरक्षक वेदनारायण, सुभाषचंद्र, मनीष कुमार सिंह, राकेश कुशवाहा का योगदान रहा। अतिथियों का स्वागत संघ के अध्यक्ष प्रहलाद राय एवं आभार योगेंद्र कुमार ने व्यक्त किया।