फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manish Dubey won gold medal in World Police Games

Ghazipur News: वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मनीष दुबे ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 01 Jul 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Manish Dubey won gold medal in World Police Games
जमानिया। असम राइफल्स में तैनात मनीष दूबे ने अमेरिका के बर्मिंघम शहर में चल रही वर्ल्ड पुलिस गेम्स प्रतियोगिता के पहले दिन स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

टारगेट आर्चरी इवेंट में 900 में से 720 अंक अर्जित कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। तहसील क्षेत्र के लोटवा गांव निवासी मनीष दूबे के इस प्रदर्शन से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और कोच सतीश दूबे ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि मनीष स्वर्ण जीतेंगे और उन्होंने यह कर दिखाया। अभी मनीष को फील्ड आर्चरी और थ्री-डी आर्चरी के दो महत्वपूर्ण इवेंट में भाग लेना है। इनमें भी स्वर्ण पदक की उम्मीद है। भारतीय पुलिस टीम के उच्चाधिकारियों ने भी तीरंदाज मनीष को फोन कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर द्रोणा तीरंदाजी अकादमी, जमानिया के खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय कोच संदीप सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने मनीष की सफलता को प्रेरणा बताया।

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह और नंदू दुबे ने कहा कि अन्य खिलाड़ी मनीष के प्रदर्शन से सीख लें। मेहनत और लगन से अपने खेल को ऊंचाई पर ले जाएं। वहीं, परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए मनीष की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed