फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manish Dubey will represent the country in the World Police Games

Ghazipur News: मनीष दुबे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Sat, 28 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Manish Dubey will represent the country in the World Police Games
जमानिया। तहसील क्षेत्र के लोटवा गांव निवासी मनीष दुबे ने क्षेत्र का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन

मनीष का चयन अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए हुआ है। वे 3-डी फील्ड आर्चरी और टारगेट आर्चरी में भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उनके कोच सतीश दुबे ने बताया कि 24 जून को मनीष दुबे नई दिल्ली एयरपोर्ट से दोहा और अटलांटा होते हुए अमेरिका के बर्मिंघम पहुंचे हैं।
जहां 27 जून से 3 जुलाई तक यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। यह टूर्नामेंट विश्व के सभी राष्ट्रों के पुलिस कर्मियों के लिए प्रत्येक दो वर्ष पर आयोजित किया जाता है। मनीष पूर्व में असम राइफल्स के सदस्य रहे हैं और अब भारतीय पुलिस बल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी जमानियां के कोच सतीश दुबे ने बताया कि मनीष अकादमी के उत्कृष्ट प्रशिक्षित तीरंदाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी उन्होंने अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर ऑल इंडिया द्वितीय रैंक प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed