फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mangoes that used to be sold for Rs 100 per kg are now available for Rs 100 for 2.5 kg.

Ghazipur News: 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आम अब 100 रुपये में ढाई किलो

Sat, 13 Jun 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mangoes that used to be sold for Rs 100 per kg are now available for Rs 100 for 2.5 kg.
जनपद के एक बाजार में ठेले पर बिकता आम-संवाद
गाजीपुर। फलों के राजा आम का बाजार में भाव गिर गया है। जनपद का फल बाजार आम से पटा हुआ है। 15 दिन पहले 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला चौसा, लंगड़ा आम अब उतने ही रुपये में ढाई किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

फल बाजार इन दिनों विभिन्न प्रकार के आमों से सजा हुआ है। बाजार में दशहरी, लंगड़ा, तोतापरी, चौसा आदि वेरायटी के फल दिख रहे हैं। एक पखवाड़े पहले तक सामान्य आदमी की पहुंच से आम दूर था। इसकी वजह आम की कीमत काफी अधिक थी। बाजार में आवक अधिक होने के कारण आम के दाम धड़ाम हुए हैं। इसका फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। अधिक दाम होने के कारण जो ग्राहक पहले एक किलो या सीमित मात्रा में खरीदारी करते थे, अब वही लोग उतने ही रुपये में अधिक मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। नई सब्जी मंडी के फल व्यवसायी गुड्डू राईनी, मोहन कुमार ने बताया कि बीते 15 दिनों में आम की कीमत में गिरावट आई है। दाम कम होने के कारण आम की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed