फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manbads attacked the young man who was plucking the pea pods

मटर की फली तोड़ रहे युवक पर मनबढ़ों ने किया हमला

Sun, 20 Feb 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Manbads attacked the young man who was plucking the pea pods
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव स्थित सिवान में परिजनों के साथ खेत से मटर की फली तोड़वा रहे एक युवक पर 12 की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। गांव के लोगों ने दो मनबढ़ों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीते 15 फरवरी को टोडरपुर निवासी अंकित यादव उर्फ भोला की कहासुनी हो गई थी। इस मामले को लेकर शाम करीब छह बजे बाइक से 12 की संख्या में मनबढ़ मटर की फली तोड़ रहे अंकित के पास पहुंचे और मारने- पीटने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से दस मनबढ़ युवक तो वहां से फरार हो गए, जबकि गहमर निवासी आयुष यादव उर्फ लक्ष्मण और मगरखाईं निवासी आकाश यादव को ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सीएचसी गोड़उर भेज दिया।थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।चोटिल दोनों युवकों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed