{"_id":"2d6d8f30b7152b4a69723a2ef0ed5fd2","slug":"man-killed-by-magic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की टक्कर से युवक की मौत
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज थाना क्षेत्र के श्रीगंज के पास गुरुवार की रात मैजिक की टक्कर से
विज्ञापन
एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मैजिक चालक को पकड़ लिया है।
अतरसुआ गांव निवासी जीउतबंधन यादव का पुत्र भुआल (20) रात करीब आठ बजे साइकल से घर जा रहा था। इसी दौरान श्रीगंज के पास गाजीपुर की तरफ से आ रही रही टाटा मैजिक ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर से भुआल आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर गिर पड़ा।
गिरे युवक को दोबारा मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने मैजिक सहित चालक को पकड़ लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे।
लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर थाने में पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भुआल की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
इनसेट
ट्रक पलटा, खलासी घायल
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रक्सहा गांव के पास गुरुवार की देर रात सड़क खराब पर आलू लदा ट्रक पलट गया। हादसे में खलासी घायल हो गया। ट्रक के पलटने से शुक्रवार की दोपहर तक आवागमन प्रभावित रहा। गुरुवार की रात करीब 12 बजे जमानिया से भदौरा की तरफ आलू लदा एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान रक्सहा गांव के पास सड़क पर मौजूद गड्ढे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।