{"_id":"57d847c94f1c1beb5bd483fc","slug":"man-dies-in-dilemma-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हाल में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय हाल में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में मंगलवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक की पत्नी ने अपने ससुर और सौतेली सास के खिलाफ जहर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्नी की तहरीर पर ससुर और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अलावलपुर निवासी हरेंद्र पासवान (25) रोज की तरह सोमवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। पत्नी ज्योति पासवान ने परिवार के लोगों को पति की तबियत खराब होने की जानकारी दी, लेकिन परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए। कुछ ही देर में हरेंद्र की मौत हो गई। पति की मौत को बाद पत्नी चीख-पुकार करने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। मृतक की पत्नी और परिवार के लोगों के पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी ज्योति पासवान ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके पति की सौतेली मां रीता पासवान उसको जहर खिलाकर मार दिया है। पति की हालत बिगड़ने पर जब ससुर श्यामनारायण पासवान से उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो वह नहीं ले गए, जिससे हरेंद्र की मौत हो गई।
इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद आलोक कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर सौतेली सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि हरेंद्र की मौत किन कारणों से हुई। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांववासियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।