{"_id":"603b1b6bb1c65b06bd2713f5","slug":"man-died-in-road-accident-in-front-of-parents-in-ghazipur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, माता-पिता के सामने बेटे की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, माता-पिता के सामने बेटे की हुई दर्दनाक मौत
Sun, 28 Feb 2021 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में अपने माता-पिता के साथ बुआ के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। माता-पिता के सामने बेटे की जान जाते देख इलाके में कोहराम मच गया। गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास ताड़ीघाट-बारा मार्ग हुए हादसे ने वहां खड़े लोगों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अजय कुमा(25) अपनी मां राजकुमारी और पिता हिरामन को बाइक से लेकर गहमर गांव बुआ के घर जा रहा था। बकैनिया गांव के बाहर यूनियन बैंक के सामने पेट्रोल खत्म होने पर उसके माता-पिता बाइक से उतर गए। जबकि अजय बाइक पर ही बैठकर किसी को फोन करके पेट्रोल का इंतजाम करने में लगा था।
विज्ञापन
इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जब-तक आसपास के लोग पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर युवक के मौत की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण और परिजन पहुंचकर घटना स्थल पर बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन