{"_id":"6802a224d362ca8a0a0f48ca","slug":"mamata-banerjee-is-emboldening-the-rioters-om-prakash-rajbhar-ghazipur-news-c-191-1-gyn1003-124960-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगाइयों का मन बढ़ा रही हैं ममता बनर्जी : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगाइयों का मन बढ़ा रही हैं ममता बनर्जी : ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को सुमेरुपट्टी अमवा में एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंसा पर कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश में दंगाईयो का मन बढ़ा रही हैं।
वक्फ संशोधन कानून के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। सुमेरुपट्टी अमवा निवासी बृजेश कुमार यादव के वैवाहिक समारोह में पत्रकारों से कहा कि वक्फ संशोधन कानून आमजन के हित के लिए बनाया गया है। सपा, कांग्रेस अन्य विपक्षी दल लूट, माफिया व दादागिरी बंद होने से परेशान हैं। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए वक्फ संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं। वक्फ कानून में संशोधन होने से बोर्ड की मनमानी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
वहीं आमजन की भागीदारी बढ़ेगी। इसके साथ ही बोर्ड में आधी आबादी को भी भागीदारी मिलेगी। कहा कि अब वक्फ की संपत्ति से होने वाली आय से गरीब मुस्लिम परिवार के साथ अन्य अल्प संख्यक वर्ग के हित में काम होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष राजभर, रमेश राजभर, दीप चंद वर्मा, राकेश कुमार गौतम, सुरेंद्र कुमार गौतम, प्रधान सभाजीत गौतम, नन्हें लाल गौतम, मनोज, लालचंद ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। संवाद