फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Make the overall education campaign a success, the education officer

समग्र शिक्षा अभियान को सफल बनाएं शिक्षाधिकारी

Fri, 27 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Make the overall education campaign a success, the education officer
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचाल - फोटो : GHAZIPUR
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयक, डायट मेंटर, एसआरजी एवं एआरपी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों की वृहद एवं बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं एआरपी को संकुल स्तर पर बैठक कर अध्यापकों को प्रेरित करने, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, एसएमसी की बैठक करने, गांव में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर उनसे संवाद स्थापित करते हुए सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया। एआरपी को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आप जब भी संकुल स्तर, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर बैठक निर्धारित करें तो हमें सूचित करें। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत शेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया। अंत में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं एआरपी ने प्रेरक जनपद बनाने का संकल्प लिया। बैठक में लेखाधिकारी बेसिक नरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, एसएन प्रजापति, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, एआरपी नीरज सिंह, प्रवीण तिवारी, अभिषेक कुमार, अनुपम गुप्ता, अमित राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed