फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Major action against policemen on death of BJP leader in Ghazipur six suspended five line Hajir

UP News: गाजीपुर में भाजपा नेता की मौत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छह निलंबित; पांच लाइन हाजिर

Thu, 11 Sep 2025 07:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Sep 2025 07:38 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में थाने में लाठी चार्ज के बाद घायल भाजपा नेता की मौत के मामले में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन
Major action against policemen on death of BJP leader in Ghazipur six suspended five line Hajir
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर जुटी पुलिस व भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाठीचार्ज से दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता की मौत को एसपी डॉ. ईरज राजा ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार की शाम नोनहरा थानाध्यक्ष वेंकट तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। जबकि पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। ये कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर हुई जांच के बाद की गई। 

विज्ञापन


एसपी ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार को पत्र भी लिखा। जिसके आधार पर डीएम ने टीम गठित कर मजिस्ट्रेटियल जांच का आदेश दिया है। वहीं, वीडियो ग्राफी के साथ तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृतक सियराम उपाध्याय के शव का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के बढ़ते दबाव और ग्रामीणों की तीखी प्रतिक्रिया को देख आखिरकार एसपी डॉ. ईरज राजा को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा। मृत दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता के दरवाजे पर दोपहर तीन बजे के बाद एसपी पहुंचे, जहां मृतक के माता-पिता से बात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने परिजनों को सांत्वना भी दी। साथ ही परिजनों द्वारा दी गई तहरीर को लेकर और उनकी सभी मांगों को मानकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस करीब  शाम 5 बजे मृत भाजपा नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना हुई।

इसे भी पढ़ें; UP: गाजीपुर में पुलिस की पिटाई से भाजपा नेता की मौत, भाभी बोली- हमें न्याय चाहिए; थाने पर हुआ था लाठीचार्ज

मृतक के घर से एसपी नोनहरा थाने पर पहुंचे, जहां मीडिया कर्मियों को उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इसके लिए नोनहरा थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी सहित छह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

वहीं जिलाधिकारी को मजिस्ट्रेटियल जांच के लिए पत्र लिखा गया है। जहां से जांच के लिए टीम गठित हो गई है। पोस्टमार्टम तीन डाॅक्टरों के पैनल और वीडियो ग्राफी की निगरानी में कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर इस घटना शामिल के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इन पर हुई कार्रवाई

निलंबित पुलिसकर्मी होने वाले पुलिस कर्मियों में नोनहरा थाना प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार राय, मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह यादव, आरक्षी धीरज सिंह, आरक्षी अभिषेक पांडेय और आरक्षी राकेश कुमार थाना नोनहरा शामिल है। 
 
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी
  • उप निरीक्षक कमलेश गुप्ता, थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
  • उप निरीक्षक जुल्फिकार अली, थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
  • आरक्षी मुलायम सिंह, थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
  • आरक्षी राघवेंद्र मिश्र, थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
  • आरक्षी राजेश कुमार, थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed