फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahpur railway station is a victim of plight

माहपुर रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार

Sat, 04 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mahpur railway station is a victim of plight
गाजीपर के सैदपुर क्षेत्र का माहपुर रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार है। यहां सुविधाओं का टोटा है। हालत यह है कि स्टेशन आने वाले यात्रियों को कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर बने अधिकांश शौचालय टूटे और गंदे पड़े हुए हैं। यात्रियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी यहां नहीं है। प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त है। स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय और परिसर में मच्छरों की भरमार है।
विज्ञापन

माहपुर रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद से मऊ और वाराणसी से भटनी जाने वाली सिर्फ दो ट्रेनों का आना-जाना होता है जिससे सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। शौचालय बदहाल होने से महिला यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दिव्यांग यात्रियों के लिये रैंप की व्यवस्था भी यहां नहीं है। वाटर प्वाइंट की टोटियां टूटी हुई हैं जहां पानी की सप्लाई होती ही नहीं है। महज दो हैंडपंपों के सहारे लोगों को अपनी प्यास बुझानी पड़ती है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि स्टेशन से अप-डाउन की महज चार रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है जिन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed