फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   mahila pahunchee esapee ke yahaan, kahee maar daalenge poore parivaar ko ve log

महिला पहुंची एसपी के यहां, कही मार डालेंगे पूरे परिवार को वे लोग

Tue, 18 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
mahila pahunchee esapee ke yahaan, kahee maar daalenge poore parivaar ko ve log
दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक को पत्रक देने जाती कुकुढ - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव निवासी संतरा देवी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह और जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेरे पति और देवर के हत्यारों द्वारा अपने पिता के माध्यम से मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस द्वारा हत्यारोपी और जान से मारने की धमकी देने वाले को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पत्रक में कहा है कि मेरे पति विजय राम और देवर प्रद्युम्न राम की बीते नौ फरवरी की रात सिरगिथा गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मेरे भतीजे द्वारा कुकुढ़ा गांव निवासी सूरज यादव तथा सिरगिथा निवासी खुल्ली बिंद के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद सूरज यादव द्वारा अपने पिता के माध्यम से मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि सूरज के जेल से बाहर आते ही मेरे परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी जाएगी। पति एवं देवर की हत्या की जांच भुड़कुड़ा के एक पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। उक्त अधिकारी की ओर से निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। अधिकारी की तरफ से मेरे परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन देने के बजाए सूरज को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मेरा परिवार भयभीत है। मेरे परिवार को सुरक्षा दिए जाने के साथ ही मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपी जाए। पीड़िता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूरज को मत फंसाओ, तुम लोगों को कुछ नहीं मिलेगा। पुलिस अधीक्षक ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed