फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahamandaleshwar Swami Bhavaninandan said, work for the welfare of the world

महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन बोले, विश्व कल्याण के निमित्त कार्य करें

Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar Swami Bhavaninandan said, work for the welfare of the world
जखनियां। प्रख्यात धर्माचार्य एवं जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने बुधवार को वैश्विक महामारी कोरोना के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन पर एक बड़ा संकट कोरोना के रूप में आया है। इसके खिलाफ जंग में सभी धर्मावलंबियों एक जुट होना चाहिए और विश्व कल्याण के निमित्त कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि इस महामारी के चलते लगभग ढाई माह तक पूरे देश सहित विश्व के विभिन्न नगरों में पूर्णतया तालाबंदी है। यहां तक की संकट के समय में संबल प्रदान करने वाले सभी धर्म स्थल भी बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में सभी धर्मावलंबियों का पुनीत कर्तव्य बनता है कि वह वर्तमान समय में मानव धर्म का पालन करते हुए शासन, प्रशासन एवं चिकित्सा मंडल की ओर से बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए विश्व कल्याण के निमित्त कार्य करें। उन्होंने कहा कि पवित्र श्रावण मास में सभी धार्मिक अनुष्ठान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संपादित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। महामारी के खिलाफ लगातार कार्य करने वाले शासन, प्रशासन, चिकित्सक, स्वास्थ्य एवं सफाईकर्मी के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed