फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahahar Dham: 55 thousand devotees performed Jalabhishek

महाहर धाम : 55 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 23 Jul 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Mahahar Dham: 55 thousand devotees performed Jalabhishek
गाजीपुर। सावन माह के पहले सोमवार को शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। इस दौरान भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शीश झुकाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। महाहर धाम में करीब 55 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। भोर से शुरु हुआ पूजा-पाठ का सिलसिला रात तक चलता रहा। हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मिश्रबाजार स्थित प्राचीन मंदिर, लाल दरवाजा, बड़ा महादेवा, चीतनाथ स्थित कोटेश्वरनाथ, नवापुरा, रुई मंडी स्थित बुढ़वा महादेव, तुलसी का पुल स्थित महादेव, रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों के मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। मंदिरों के आसपास स्थित दुकानों से पूजन सामग्री दूध, पुष्प, बेलपत्र, चंदन, रोरी, भांग, धतूरा आदि की खरीद कर उन्होंने भोलेनाथ को अर्पित कर उनका जलाभिषेक किया। दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

मरदह : घाट से गंगा जल भरकर हजारों की संख्या में शिवभक्त रविवार की शाम से ही महाहर धाम पहुंचते रहे। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। इन शिव भक्तों में अधिक संख्या में युवाओं के साथ ही महिलाएं, युवतियां एवं बच्चे भी शामिल थे। भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्टाल भी लगाए गए थे। महाहर धाम शिव मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों पर आधी रात से ही शिवभक्तों की कतारें लग गईं थी। शिवालयों के कपाट रात के तीसरे पहर से खुलने के बाद दर्शन करने वालों की कतार बढ़ गई थी। लगभग 55 हजार शिवभक्तों ने महाहर धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर सहित परिसर में सीसी कैमरे, एक सेक्शन पीएसी, फायर ब्रिगेड, पांच थानों की पुलिस, महिला एवं पुरुष कांस्टेबल, होमगार्ड, सब इंस्पेक्टर, पांच एसएचओ की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई थी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, एसपीआरए बलवंत चौधरी, सीओ चोब सिंह, उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़वा महादेव, नागेश्वर नाथ महादेव में भी भक्तों का तांता
करीमुद्दीनपुर: बुढ़वा महादेव, नागेश्वर नाथ महादेव, झारखंडे महादेव, सोमेश्वर नाथ और बाबा घटेश्वरनाथ के साथ ही पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, माटा, बथोर, खारा, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन शुरु हो गया था। सिधागरघाटः क्षेत्र के पाली, अवराकोल, सिधागर, सुरवत, मुहम्मदपुर कुसुम, महडौ़र आदि जगहों के शिवालयों पर भोलेनाथ के दर्शन-पूजन की धूम रही। देवकलीः बाबा चौमुखनाथ धाम, चकेरी धाम, देवकली, पियरी, पहाड़पुर, रामपुर मांझा, बासूचक, जेवल, देवचंदपुर, बासूपुर, होलीपुर, नसीरपुर, भितरी, मौधिया, मुड़ियार, महोलिया, तरांव, सोन्हुली, पौटा, कोलवर, महीचा आदि जगहों के शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed