{"_id":"a10dbb2e80f7769ebb9ed38919cee8cc","slug":"magic-disheveled-singing-voice-in-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाज का आगाज में बिखेरा गायिकी का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज का आगाज में बिखेरा गायिकी का जादू
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में 18वीं जिला स्तरीय आवाज का आगाज गायन प्रतियोगिता का आयोजन गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में रविवार को किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी गायिकी कला का जादू बिखेरा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वालग्रीन अस्पताल सैदपुर के निदेशक वरिष्ठ भाजपा नेता डा. मुकेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
इसके बाद सेंट जांस स्कूल, रेनबो माडल स्कूल, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, मलिकपुरा पीजी कालेज तथा साधना म्यूजिक अकादमिक के छात्र-छात्राओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावक वर्ग में राकेश, रागिनी पंडित, वंदना राय और अमित कुशवाहा ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका सुरेश आचार्य, डा. संतोष सिंह और जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत के विभागाध्यक्ष डा. अरविंद पांडेय ने निभाई। इससे पहले मुख्य डा. सिंह ने क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते कहा कि क्लब कई क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने उन्हें स्मृति चिह्न सम्मानित किया। इस अवसर पर वीके त्रिवेदी, प्रशांत तिवारी, राजेश, शिवम दुबे, वेदप्रकाश, गोस्वामी, अजय यादव, सत्यदेव दुबे, बृजेश श्रीवास्तव, पवन बनारसी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी का सहयोग रहा। संचालन पीआरओ सिद्धार्थ मालवीय और सुधांशु शिखर ने किया।