फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mafia Mukhtar Ansari close aide Zafar Khan arrested in ghazipur warrant issued in murder case

Ghazipur: माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी जफर खां गिरफ्तार, हत्या के मामले में जारी हुआ था वारंट

Fri, 18 Aug 2023 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 08:28 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी और आईएस-191 गैंग का सक्रिय सदस्य जफर उर्फ चंदा को गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।  उस पर हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari close aide  Zafar Khan arrested in ghazipur warrant issued in murder case
जफर खां उर्फ चंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग का सक्रिय सदस्य जफर खां उर्फ चंदा को गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक उस पर हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसपी के मुताबिक मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सदर रोड़ निवासी जफर उर्फ चंदा माफिया मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग का सक्रिय सदस्य है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ बाराबंकी जिले के कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है, जबकि मुहम्मदाबाद थाने में हत्या की धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज है। हत्या के मामले में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से वारंट जारी किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed